
आप सब को लाल बहादुर शास्त्री और गाँधी जी के जन्मदिन की हार्दिक बधाई हो.गाँधी जी के बारे में ज्यादा बताने के ज़रूरत नहीं है क्योंकि हम सब उनके बारे में काफी कुछ जानते है, लेकिन ये देश का दुर्भाग्य है की हम शास्त्री जी जैसे महान नेता को भूल चुके है. "जय जवान जय किसान" के नारा देने वाले शास्त्री जी का जन्मदिन अगर किसी और दिन आता तो शायद हम सब उन्हें भी याद करते, लेकिन २ अक्टूबर को दोनों का जन्मदिन होने के कारण शास्त्री जी को लोग याद नहीं करते. टीवी पर, पेपर में, हर जगह हमे यही देखने को मिलता की आज गाँधी जयंती है, आज सुबह भी टीवी पर गाँधी जयंती पर विशेष कार्यक्रम आ रहा था और टीवी वाले कह रहे थे की आप को गाँधी जयंती के शुभकामनाये, लेकिन शास्त्री जी को भूल गए. अगर आप को लगे की मैं गाँधी जी के लिए कुछ गलत कह रहा हु तो मुझे माफ़ कर दे, मैं भी गाँधी जी का सम्मान करता हु, लेकिन मैं ये भी चाहता हु की शास्त्री जी को भी पूरा सम्मान मिले. छोटे कद का ये नेता वास्तव में कितना महान था क्या ये हम जानते है.
No comments:
Post a Comment